छत्तीसगढ़

पुलिस बैरक में एएसआई ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, देर रात तक थे ड्यूटी पर

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के पुलिस बैरक में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (ASI) हीरामन मंडावी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे सामने आई, जब आरक्षक बैरक पहुंचे तो उन्होंने एएसआई को पंखे से लटकते देखा।

See also  छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी... हाई कोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती से हटाई रोक, अब 5,967 नियुक्तियों का रास्ता साफ

सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और मंडावी को नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चिखलकसा मॉर्च्युरी भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, एएसआई हीरामन मंडावी शुक्रवार रात करीब 11 बजे तक ड्यूटी पर थे। सुबह उनकी मौत की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। मृतक एएसआई दुर्ग जिले के रहने वाले थे।

See also  सीमेंट प्लांट परिसर में आम तोड़ने गए नाबालिग बच्चे को सुरक्षाकर्मी ने बार-बार पटका, हालत गंभीर, FIR दर्ज

Related Articles

Leave a Reply