देश

मैं आरक्षण के खिलाफ नहीं हूं… US में राहुल गांधी ने दी सफाई, बताया कांग्रेस का फ्यूचर प्‍लान

नई दिल्‍ली

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जातिगत आरक्षण से लेकर पाकिस्‍तान और चीन सहित बीजेपी को लेकर अपने अमेरिका दौरे के दौरान खुलकर बात की. वाशिंगटन में मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल ने कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर उनकी पार्टी को गलत समझा गया. वो 50 प्रतिशत से आगे बढ़कर आरक्षण देना चाहते हैं. उन्‍होंने कहा कि हम जो कह रहे हैं वह केवल आरक्षण के विचार से अलग है. हम, जो चल रहा है उसकी व्यापक समझ चाहते हैं और फिर इसे ठीक करने के लिए नीतियों की एक सीरीज लागू करना चाहते हैं, आरक्षण भी उनमें से एक है.

राहुल गांधी ने कहा, ‘हम आरक्षण को 50 प्रतिशत से आगे बढ़ाने जा रहे हैं. मैं बार-बार यह कहता रहा हूं और कभी भी आरक्षण के खिलाफ नहीं रहा हूं. कल किसी ने मेरे बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया कि मैं आरक्षण के खिलाफ हूं. लेकिन मैं यह स्पष्ट कर दूं कि मैं आरक्षण के खिलाफ नहीं हूं. हम चाहते हैं कि आरक्षण 50% हो.’ पीएम मोदी की सरकार पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि 2014 में भारत की राजनीति बहुत नाटकीय रूप से बदल गई. हम एक ऐसे चरण में प्रवेश कर गए, जो हमने पहले भारत में नहीं देखा था- आक्रामक, हमारे लोकतांत्रिक ढांचे की नींव पर हमला. इसलिए, यह एक कठिन लड़ाई है, लेकिन यह एक अच्छी लड़ाई रही है और निश्चित रूप से चीजें बदल गई हैं.’

See also  आर्मी अफसर की मित्र से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने कबूला जुर्म, पीड़िता दहशत में, नहीं दे पा रही बयान

चीन पर राहुल गांधी का बयान
राहुल गांधी ने चीन पर कहा, ‘चीन की शक्ति में भारी वृद्धि हुई है. चीन हमारा पड़ोसी है और हमारे अमेरिका के साथ संबंध हैं. इसलिए हम इस सारी जियो पॉलिटिक्‍स के बीच में हैं. हमें दीर्घकालिक रणनीतिक दृष्टि की आवश्यकता है. यह सिर्फ़ एक के बाद एक सामरिक कदम नहीं होना चाहिए. यह होना चाहिए, “ठीक है, हम इस बारे में लंबे समय तक इसी तरह सोच रहे हैं. यह बुनियादी आधार है, और हम इसी रास्ते पर चलने जा रहे हैं.”

पाकिस्तान पर क्‍या बोले राहुल?
राहुल गांधी ने कहा, ‘हमारे देश में आतंकवाद को बढ़ावा देने के कारण पाकिस्तान दोनों देशों को पीछे धकेल रहा है. हम यह स्वीकार नहीं करेंगे कि पाकिस्तान हमारे देश पर हमला करे. हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे और जब तक वे ऐसा करते रहेंगे, हमारे बीच समस्याएँ बनी रहेंगी.’

See also  असामाजिक तत्वों ने देवी मां की मूर्ति में लगाई आग, गांव में भड़का आक्रोश

Related Articles

Leave a Reply