छत्तीसगढ़रायपुर

कोचिया बनकर छत्‍तीसगढ़ के उपायुक्त ने शराब तस्करों से की बात फिर पकड़ी बिना होलोग्राम की नकली शराब

रायपुर। जिला आबकारी विभाग को अवैध शराब की एक बड़ी खेप पकड़ने में सफलता मिली है। स्वयं कोचिया बनकर पहुंचे उपायुक्त विकास गोस्वामी ने इस पूरे मामले को पकड़ा। उन्होंने एक फर्जी ग्राहक बनकर शराब तस्करों से बातचीत की और पूरी कार्रवाई को अंजाम तक पहुंचाया। इसमें आरोपी मोतीलाल साहू द्वारा चार पहिया वाहन मारुति वैगन आर सीजी 10 एफए 8132 में परिवहन के दौरान बिना होलोग्राम वाली 40 पेटी नकली गोवा शराब जब्त की गई।

See also  शराब की कीमतों में 1 अप्रैल से बदलाव : कांच की जगह प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी

साथ ही विवेचना के दौरान ही एक अन्य आरोपी युवराज साहू द्वारा चार पहिया वाहन अशोक लीलैंड पिकअप सीजी 25 के 2638 में परिवहन करते हुए देशी शराब निर्माण में प्रयुक्त 300 लीटर स्प्रिट जब्त किया। कार्रवाई के दौरान उक्त पिक अप वाहन में नकली बड़ी मात्रा में खाली शीशियां, खाली ढक्कन, अवैध शराब निर्माण सामग्री बनाने में प्रयुक्त सामग्री भरी हुई मिली।

See also  जांजगीर चांपा में सड़क हादसा युवक की मौत:- तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी ठोकर, आया था जीजा के घर घूमने..

अवैध परिवहन में प्रयुक्त वाहन भी जब्त

उपायुक्त ने बरसते पानी में नाका लगाकर टीम बनाकर पूरी कार्रवाई की। राज्य में यह अपनी तरह की पहली बड़ी कार्रवाई है, जिसमें इतनी बड़ी मात्रा में शराब और अवैध शराब निर्माण सामग्री बरामद की गई है। साथ ही अवैध परिवहन में प्रयुक्त वाहन भी जब्त किया गया।

See also  खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा अपडेट: रायपुर निवासी एक महिला की मौत, 16 में से 4 गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर, प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश

उक्त दोनों आरोपितों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम वर्ष 1915 यथा संशोधित वर्ष 2020 की धारा 34(1)क, 34(1)च, 34(1) ज, 34(2) और धारा 36 के तहत प्रकरण कायम कर जेल दाखिल किया गया। इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी टेक बहादुर कुर्रे, आबकारी उप निरीक्षक दिलीप कुमार प्रजापति, कौशल सोनी, प्रकाश देशमुख और आरक्षक विवेक श्रीवास्तव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply