छत्तीसगढ़

जादू टोना के शक में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या, इलाके में दहशत

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार के कसडोल थाना इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है, इस घटना के बाद में सनसनी फ़ैल गई है. बताया जा रहा है की मृतकों में 2 महिला यशोदा बाई, जमुना बाई, एक पुरुष चेतराम केंवट और एक मासूम बच्ची जमुना शामिल है. फ़िलहाल मौके पर पहुंची पुलिस संदेहियों से पूछताछ कर रही है.

See also  रफ्तार का कहर, बेकाबू ट्रक ने मां-बेटी को रौंदा; 3 माह की मासूम और मां की मौके पर ही मौत

मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला कसडोल थाना इलाके के छरछेद गांव की बताई जा रही है, जहां मृतक परिवार के पड़ोस में रहने वाले तीन आरोपी आज शाम मृतक के घर पहुंचे. इस दौरान आरोपियों ने पहले महिलाओं की हत्या की. फिर एक युवक और एक मासूम को भी मौत के घाट उतार दिया.

See also  19 फरवरी से जांजगीर में "प्रगतिशील छत्तीसगढ़ 2026", राज्यस्तरीय मेगा प्रदर्शनी का आयोजन, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी की अनोखी पहलः तीन दिन चलेगी प्रदर्शनी

घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची कसडोल पुलिस ने संदेह के आधार पर हत्याकांड से जुड़े तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. तीनों संदेहियों ने बताया कि उनकी बच्ची की तबीयत खराब होने में, मृतक परिवार द्वारा जादू टोना किया था, इसी शक में उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है. फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

See also  वेलेंटाइन डे पर बॉयफ्रेंड ने जंगल में गर्लफ्रेंड और उसकी सहेली से किया दुष्कर्म, मुख्य आरोपी और सहयोगी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply