देश

जम्मू में LoC पर मुठभेड़ में सेना के JCO बलिदान, आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम

जम्मू

जम्मू में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ (Jammu Encounter) में सेना के एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) बलिदान हो गए, लेकिन आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई है।

काफी देर तक जारी रही भीषण गोलीबारी
अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सतर्क सेना के जवानों ने शुक्रवार देर रात केरी भट्टल इलाके में एक अग्रिम जंगल में एक नाले के पास भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह की गतिविधि देखी और उन्हें चुनौती दी।

पूरे इलाके में घेराबंदी
उन्होंने बताया कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और अतिरिक्त बल तैनात कर दिए गए हैं तथा अंतिम रिपोर्ट मिलने तक तलाशी अभियान जारी था। इसी इलाके में 11 फरवरी को आतंकवादियों द्वारा इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट किए जाने से एक कैप्टन समेत दो सैन्यकर्मी बलिदान हो गए थे और एक अन्य घायल हो गया था।

See also  इजराइल के खिलाफ खुलेगा नया फ्रंट, पुतिन की चाल से अरब में आएगी प्रलय!

हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच हुई थी मीटिंग
ताजा घटना भारत और पाकिस्तान द्वारा सीमा प्रबंधन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में ब्रिगेड कमांडर स्तर की फ्लैग मीटिंग के दो दिन बाद हुई है। सीमा पार से गोलीबारी और आईईडी हमले की लगभग एक दर्जन घटनाओं के बाद तनाव कम करने के प्रयास में फरवरी के बाद से यह दूसरी ऐसी बैठक थी।

भारतीय सेना ने सीमा पार से आतंकी गतिविधियों और संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर अपने समकक्षों के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया। भारत और पाकिस्तान द्वारा 25 फरवरी, 2021 को संघर्ष विराम समझौते को नवीनीकृत करने के बाद से नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन बहुत कम हुए हैं।
5 अप्रैल को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने यहां आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया और बाद में इस घटना को लेकर रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग की।

See also  राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह का वादा- '31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद मुक्त हो जाएगा भारत'

Related Articles

Leave a Reply