छत्तीसगढ़

खात्मे की ओर नक्सलवाद : बीजापुर में सुरक्षाबल ने पांच नक्सलियों को किया ढेर, दो जवान घायल

बीजापुर/नारायणपुर/सुकमा। शीर्ष माओवादी नेता नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजु को एक दिन पहले मार गिराने के बाद भी सुरक्षाबल का अभियान जारी है. गंगालूर थाना क्षेत्र अंतर्गत पीडिया के जंगलों में जारी मुठभेड़ में डीआरजी ने पांच नक्सलियों को मार गिराया है. इस दौरान दो जवानों के घायल होने की खबर है. वहीं नारायणपुर में आईईडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गया है.

See also  रील बनाने के दौरान नदी में डूबा युवक, 48 घंटे बाद बरामद हुआ शव, मौत का लाइव VIDEO आया सामने

एक दिन पहले ही बुधवार को अबूझमाड़ के घने जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अब तक के सबसे बड़े अभियान में डीआरजी के जवानों ने माओवादी संगठन के महासचिव और शीर्ष नेता नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजु के साथ कुल 27 नक्सलियों को मार गिराया था. इसके बाद भी सुरक्षाबल के जवानों ने बिना विराम लिए नक्सलियों के खात्मे में जुटे हुए हैं.

See also  छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल संकट : राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में पंप बंद

शहीद जवानों को दी जाएगी सलामी

अबूझमाड़ ऑपरेशन अभियान के दौरान कल 21 मई को शाम लगभग 7 बजे आईईडी की चपेट में आने से DRG बीजापुर के जवान रमेश हेमला शहीद हो गए. इससे पूर्व 21 मई को ही सुबह नक्सली हमले का बहादुरी से सामना करते हुए नारायणपुर जिले के औरचा थाना क्षेत्र के ग्राम भटबेडा का निवासी डीआरजी टीम के सदस्य खोटलूराम कोर्राम शहीद हो गए थे. दोनों शहीद जवानों का पार्थिव शरीर नारायपुर जिला मुख्यालय में लाया जा रहा है, जहां सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी.

See also  निर्माणाधीन मकान में 2 महिला समेत चार लोगों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, सुबह मिस्त्री ने देखा शव, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply