छत्तीसगढ़

8 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण : कई नक्सल घटनाओं में थे शामिल, इन सभी पर था 11 लाख का इनाम 

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 8 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 8 लाख रुपए का ईनामी पीपीसीएम प्लाटून नंबर 12 का कमांडर, 2 लाख की ईनामी प्लाटून नंबर 2 की पार्टी सदस्या, 1 लाख के ईनामी जनताना सरकार अध्यक्ष कुल 11 लाख के 3 ईनामी नक्सलियों सहित कुल 8 माओवादियों शामिल है।

इन नक्सलियों ने माओवादियों की भेदभाव पूर्ण नीति, उपेक्षा, माओवादियों के जीवन शैली और विचारधारा से क्षुब्ध होकर यह रास्ता चुना है। वहीं शासन की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया है। आपको बता दें कि वर्ष 2024 में अब तक 178 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। वहीं विभिन्न नक्सल घटनाओं में शामिल 378 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।

See also  इंटरनेट पर सर्च किया हत्या का तरीका , फिर छीन ली प्रेमी ने प्रेमिका की सांसें

Related Articles

Leave a Reply