छत्तीसगढ़

घर में घुस गई तेज रफ्तार कार, दो महिला समेत 4 गंभीर रूप से घायल

सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में रविवार दोपहर रूह कंपा देने वाला भीषण हादसा हो गया. तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर घर में जा घुसी, इस दौरान मौजूद परिवार के लोग दुर्घटना का शिकार हो गए. दो महिला समेत चार गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ड्राइवर को पीटना शुरू कर दिया. स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल मौके पर मौजूद है. घटना दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कंठी की है. 

See also  सूटकेस में गौमांस लेकर पहुंची महिलाएं, बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई

घटना रविवार दोपहर करीब 3 बजे की है. महिलाएं और बच्चे घर के बरामदे में मौजूद थे. इसी दौरान मैनपाट से अंबिकापुर जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर घर के आंगन में घुस गई. हादसे में दो महिला और दो बच्चे घायल हो गए. एक महिला के सिर फट गया, तो दूसरी महिला का पैर कट गया है. घटना के बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है. वहीं टक्कर और चीख-पुकार सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई.

See also  आज मजदूर दिवस : दस्तावेजों की दीवार... चार माह में 24 हजार 'श्रमवीर' नहीं बन पाए श्रमिक, लौट गए बैरंग

कार में तीन लोग सवार थे, जिन्हें आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर पीटा है. वाहन चालक शराब के नशे में धुत बताया जा रहा है. गुस्सा इतना है कि उन्होंने कार को पलटा दिया. मौके पर तनाव की स्थिति बन गई. सूचना पर पुलिस अधिकारी के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को अपने नियंत्रण में ले लिया।

See also  शराब के नशे में लड़खड़ाते दूल्हे को दुल्हन ने बैरंग लौटाया : लड़की के फैसले का परिजनों ने भी दिया साथ

पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है. आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

Related Articles

Leave a Reply