देश

ऑडी कार बिजली के खंभे से टकराई, विधायक के बेटे और बहू समेत 7 की मौत

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. कार में सवार सभी लोग दोस्त थे. इनमें तीन महिलाएं और चार पुरुष थे. सभी 20-30 साल की उम्र के थे.

बेंगलुरु
कोरमंगला में बीती रात एक तेज रफ्तार ऑडी कार का एक्सीडेंट हो गया. इस दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौत हो गई. ये सभी लोग कार में सवार थे. तेजी से आ रही ऑडी कार ने बिजली के खंभे पर टक्कर मार दी, जिसमें छह लोगों की मौके पर मौत हो गई और एक व्यक्ति ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया. ये ऑडी क्यू3 कार होसुर डीएमके विधायक वाई प्रकाश की थी, जो भयानक हादसे का शिकार हो गई. हादसे में विधायक के बेटे और बहू दोनों की मौत हो गई.

Karnataka Car Accident: बेंगलुरु में ऑडी कार बिजली के खंभे से टकराई, विधायक के बेटे और बहू समेत 7 की मौत

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. कार में सवार सभी लोग दोस्त थे, जो बेंगलुरु में रहते थे. इनमें तीन महिलाएं और चार पुरुष थे. सभी 20-30 साल की उम्र के थे. अब सभी शवों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा. फिलहाल मामला आडूगुड़ी ट्रैफिक स्टेशन में दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या ड्राइवर नशे में था. क्योंकि रोड पूरी तरह से खाली था, वहां कोई अन्य वाहन नहीं था. माना जा रहा है कि दुर्घटना लापरवाही, तेज गति से गाड़ी चलाने के कारण हुईं. ड्राइवर बहुत तेज गाड़ी चला रहा था, जिस वजह से उसने अपना संतुलन खो दिया.

See also  लड़के ने कमेंट किया, फिर करने लगा छेड़छाड़… लड़की ने लाठी से सबके सामने पीटा

Related Articles

Leave a Reply