छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से रिकवरी एजेंट की मौत

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। रफ्तार का कहर जारी है. इस बीच पेंड्रा-अमरपुर रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई.

मिली जानकारी अनुसार, बीती रात पेंड्रा अमरपुर मार्ग में कल्लू ढाबा के पास ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान श्रीकांत पांडे के रूप में हुई है जो बजाज फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट का काम करता था. घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया है. पेण्ड्रा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

पेंड्रा के नगरवासियों द्वारा बीते कई महीनों से बायपास की मांग की जा रही है. बायपास न होने से बड़े-बड़े वाहन बीच नगर से होकर गुजरते हैं, जिसकी वजह से लम्बा जाम और ऐसी कई जनहानि हो चुकी है. कोरबा और बिलासपुर तरफ से आने जाने वाले कोयला लोड ट्रेलर बेलागम रफ्तार से दौड़ते हैं, ऐसे में बाईपास न होने से दुर्घटना हो रही है.

See also  तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या जांच कर रही पुलिस

Related Articles

Leave a Reply