छत्तीसगढ़

पुलिस ने 18 जुआरियों को किया गिरफ्तार, 10 लाख से अधिक कैश समेत 20 मोबाइल जब्त

दुर्ग। पुलगांव थाना अंतर्गत अंजोरा चौकी क्षेत्र में पुलिस ने आज जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. महमरा गांव में पृथ्वी पैलेस के पीछे जुआ खेल रहे 18 लोगों को पुलिस ने धर दबोचा है और जुआरियों से 10.82 लाख रु नकदी रकम समेत ताश के पत्ते और 20 मोबाईल जब्त कर लिए हैं.

See also  खरसिया के मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट: गैस टैंक फटने से एक बच्ची समेत 8 मजदूर झुलसे, मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक, आज (16 जून 2025) को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जुआरियों का समूह पृथ्वी पैलेस बाउण्ड्रीवाल के पीछे 52 पत्ती ताश से बड़ी राशियों का जुआ खेल रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम रवाना हुई और मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर जुआ खेलते 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

See also  जांजगीर चांपा : राजू इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक

पुलिस ने जुआ की रकम, ताश के पत्ते और आरोपियों के मोबाईल जब्त कर जुआरियों के खिलाफ जुआं प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2).5 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Related Articles

Leave a Reply