कोरबाछत्तीसगढ़

दीपका माइंस में अनलोड ट्रेलर में लगी भीषण आग : शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही आशंका

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत दीपका माइंस में शनिवार शाम एक अनलोड ट्रेलर वाहन में अचानक आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, संबंधित ट्रेलर वाहन अनलोड अवस्था में था। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। उक्त ट्रेलर बृजेश सिंह के डीओ में नियोजित था, जबकि वाहन का स्वामित्व प्रिंस पांडे का बताया जा रहा है।

See also  छत्तीगसढ़ में बिजली बिल भरने में देरी पर अब मासिक पेनाल्टी की जगह चुकाना होगा दैनिक ब्याज

ट्रेलर में कोयला नहीं था लोड
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और धू-धू कर जल रहे ट्रेलर में लगी आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि, ट्रेलर में कोयला लोड नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। इस संबंध में रोड सेल इंचार्ज संतोष सिंह ने बताया कि, ट्रेलर में कोयला नहीं था। अचानक आग लगने की सूचना मिली थी, जिसे फायर वाहन की मदद से समय रहते बुझा लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

See also  कोरबा में रफ्तार का कहर : दो ट्रेलरों में भीषण टक्कर, केबिन में फंसे चालक की मौत, दूसरा चालक वाहन समेत फरार

Related Articles

Leave a Reply