देश

बिहार में प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग, एक की मौत, 2 गंभीर:कटिहार में बिजली के लिए सड़क जाम कर रहे थे ग्रामीण

कटिहार

बिहार के कटिहार जिले में बिजली विभाग के खिलाफ सड़क जाम करके प्रदर्शन कर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने फायरिंग की जिसमें 5 लोगों को गोली लगी है।

पुलिस ने एक की मौत की पुष्टि की है। उसका नाम बासल गांव निवासी खुर्शीद आलम (34) है। वहीं, बारसोई के चापाखोड़ पंचायत निवासी नियाज आलम (32) की हालत नाजुक है।

See also  मोदी सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम्' गीत के 6 छंद अनिवार्य

बारसोई अनुमंडल में बुधवार दोपहर बिजली विभाग के खिलाफ कई लोग बिजली दफ्तर का घेराव करने पहुंचे थे। प्राणपुर के बस्तौल चौक और बारसोई प्रखंड मुख्यालय का मेन रोड जाम करके लोगों ने प्रदर्शन किया।

इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस पहुंची, लेकिन आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने गोली चलाई।

See also  पुरी के होटल में देर रात बम हमला, दहशत में टूरिस्ट

कटिहार में फायरिंग, प्रदेश में गरमाई सियासत
कटिहार में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर फायरिंग के बाद प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गई। सबसे पहले नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा मुख्यालय से घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बताया कि कटिहार में नीतीश जी की पुलिस ने गोली चलाकर आम लोगों काे मारने का काम किया। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी हाई लेवल जांच की जाएगी।

See also  पुरी के होटल में देर रात बम हमला, दहशत में टूरिस्ट

Related Articles

Leave a Reply