कोरबाछत्तीसगढ़

कुष्ठ की बीमारी ठीक न होने से परेशान बुजुर्ग ने कर ली खुदकुशी

कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है बुजुर्ग लंबे समय से कुष्ठ रोग से ग्रसित था और बीमारी के ठीक न होने से निराश होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, उरगा थाना निवासी 60 वर्षीय बंधन दास लंबे समय से कुष्ठ बीमारी से पीड़ित था. मरीज बीमारी ठीक नहीं होने से परेशान था और अंत में इससे तंग आकर आत्महत्या करने का निर्णय लिया. उसके बाद गुरुवार को को उसने घर में जहर का सेवन किया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई. जहर सेवन करने की खबर जैसे ही घर वालों को लगी तो बुजुर्ग को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान आज सुबह बुजुर्ग की मौत हो गई. मामले में जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है.

See also  छत्तीसगढ़ का बजट आज होगा पेश, वित्त मंत्री ओपी चौधरी दूसरी बार पेश करेंगे बजट

इस संबंध में जिला कुष्ठ नियंत्रण अधिकारी ने जानकारी दी कि यदि कुष्ठ रोगी एक साल तक नियमित रूप से दवा का सेवन करता है, तो संक्रमण के फैलने की संभावना कम हो जाती है. हालांकि, कुछ मामलों में बीमारी ठीक हो जाती है, जबकि कुछ मामलों में नहीं.

Related Articles

Leave a Reply