छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में प्राध्यापकों की सीधी भर्ती, इस बार नियमों में भी बड़ा बदलाव, जानिए कब है अंतिम तारीख

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर प्राध्यापकों की सीधी भर्ती लेने का फैसला किया है. इसके लिए 595 पदों पर सीधी भर्ती ली जाएगी. इस भर्ती प्रक्रिया में काफी सारे नियमों में बदलाव भी सरकार ने किए हैं.जिसके लिए जनवरी 2021 तक न्यूनतम आयु सीमा 31 साल और अधिकतम 56 साल से होनी चाहिए. इस भर्ती में स्थानीय निवासियों को छूट दी गई है.वहीं अन्य राज्यों के लिए आयु सीमा 45 साल रखी गई है.ये परीक्षा CGPSC के माध्यम से ली जाएगी.

कांग्रेस सरकार में भी निकली थी भर्ती : आपको बता दें कि पूर्व की कांग्रेस सरकार में भी साल 2021 में प्राध्यापकों की भी भर्ती निकाली गई थी.लेकिन इस भर्ती में उम्र सीमा को लेकर विवाद शुरु हो गया.विवाद बढ़ता देखकर भर्ती प्रक्रिया में रोक लगा दी गई थी.लेकिन कांग्रेस सरकार जाने के बाद एक बार फिर प्राध्यापकों की भर्ती के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरु की गई है.

See also  तेज रफ्तार हाईवा और बस में टक्कर, दर्जनों यात्री घायल

छत्तीसगढ़ में प्राध्यापकों की सीधी भर्ती : प्राध्यापकों की भर्ती के लिए संबंधित विषय में पीएचडी होना अनिवार्य है.वहीं अभ्यर्थी के पास 120 अनुसंधान अंक का भी होना जरुरी है. इसके अलावा सहायक प्राध्यापक के तौर पर 10 साल का अनुभव भी अनिवार्य है.इसके अलावा यूजीसी के सूचीबद्ध जर्नल में 10 रिसर्च का पब्लिकेशन भी जरुरी है. इन शर्तों को पूरा करने के बाद ही आप लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के भागीदार होंगे.

जानिए कब है अंतिम तारीख : भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 18 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं.इसके लिए समय 11 बजकर 59 मिनट तक आवेदन लिए जा सकते हैं.छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों के लिए कोई भी शुल्क नहीं रखा गया है. जबकि दूसरों के लिए 400 रुपए शुल्क रखा गया है. वहीं त्रुटि सुधार के लिए 500 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है. एक बार शुल्क जमा करने पर एक ही बार त्रुटि सुधार किया जाएगा.

See also  RPF ने चलाया ‘ऑपरेशन उपलब्ध’… 2 करोड़ से ज्यादा की टिकटें जब्त, 756 दलाल गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply