छत्तीसगढ़

दिनदहाड़े बाइक सवारों ने चार माह के बच्चे का किया अपहरण, मचा हड़कंप

दंतेवाड़ा। पोदुम पंचायत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दो बाइक सवारों ने चार माह के बच्चे का अपहरण कर लिया है. पीड़ित परिवार ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक टीम को घटना स्थल पर भेजा है, लेकिन अभी तक अपहरणकर्ताओं का कोई सुराग नहीं मिला है. फ़िलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

See also  जांजगीर-चांपा : बड़ा खुलासा! किरायेदार सत्यापन में पकड़ा गया ISI स्लीपर सेल का संदिग्ध

पोंडुम के रहने वाले हिड़मू का बाजार के पास सड़क किनारे घर है. वह अपने बच्चे को झूला में लेटाया था. उसकी पत्नी घर के अंदर धान कूट रही थी. साथ ही दो और बच्चे खेल रहे थे. इसी दौरान दो बाइक सवार आए और हिड़मू से बोले शराब लेकर आओ और सौ रुपये दिए. हिड़मू ने अपने दोनों बच्चों से कहा झूला झूलते रहना छोटे भाई को वह शराब लेकर आता है. इधर हिड़मू शराब लेने के लिए कुछ दूर निकला एक ने बाइक स्टार्ट की और दूसरे ने बच्चे को उठाया और भाग गए. इस घटना की खबर के बाद पूरा पोंडूम पंचायत में हड़कंप मच गया है. क्षेत्र के घर-घर जा कर पूछा गया लेकिन बाइक सवारों का कही पता नहीं चला.

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

थाना प्रभारी विजय पटेल ने बताया एक टीम को तत्काल रवाना किया गया है. आज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज हुआ है. सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा हैं. आरोपी कटेकल्याण की और भागे हैं. कटेकल्याण में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है. जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा.

See also  कार्यक्रम से लौट रहे यात्रियों से भरा वाहन पलटा, 35 लोग घायल, कई लोगों को गंभीर चोटें आई

Related Articles

Leave a Reply