छत्तीसगढ़

सरकार ने बदली बकरीद की छुट्टी की तारीख : 27 की जगह 28 मई को रहेगा अवकाश, निगम ने दिए विशेष व्यवस्थाओं के निर्देश

रायपुर। राज्य शासन ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवकाश में बदलाव करते हुए अब 27 मई के स्थान पर 28 मई 2026 को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया है। इस बदलाव के बाद प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज 28 मई गुरुवार को बंद रहेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया कि पूर्व में घोषित 27 मई की छुट्टी को संशोधित करते हुए अब 28 मई को बकरीद का अवकाश माना जाएगा। आदेश के अनुसार यह संशोधन सार्वजनिक, सामान्य और सभी शासकीय संस्थानों पर लागू होगा।

See also  फर्जी नाम से किराये पर लिया ट्रेलर : 5.20 लाख में बेचकर खा गया, रायगढ़ पुलिस ने शातिर आरोपी को दबोचा
सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश

निगम आयुक्त के निर्देश
ईद-उल-जुहा के त्योहार को देखते हुए रायपुर नगर निगम ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। आयुक्त संबित मिश्रा ने अधिकारियों को व्यापक सफाई व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  • प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष साफ-सफाई
  • कीटनाशक दवाओं का छिड़काव
  • पेयजल आपूर्ति और पानी टैंकर की व्यवस्था
  • स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने के निर्देश
  • मुस्लिम बहुल वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान
  • चूने की लाइनिंग, लाइट व पानी की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित
  • ईदगाह भाठा मस्जिद, मौदहापारा, छोटापारा, तात्यापारा, पंडरी ईरानी डेरा और सीरत मैदान क्षेत्र में विशेष निगरानी और तैयारी
See also  सक्ति में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते जनपद सीईओ समेत तीन गिरफ्तार

मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष तैयारियाँ
निगम के निर्देशों के बाद संबंधित विभागों ने ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों में तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। साफ-सफाई, सड़क व्यवस्था, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि ईद के दौरान किसी भी तरह की दिक्कत न हो।

Related Articles

Leave a Reply