जांजगीर चांपा

तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलटी….जांजगीर जिले से लोगों को लेकर जा रही थी मैहर…अमरकंटक के आगे हुआ हादसा… कई घायल

पेण्ड्रा

जांजगीर-चांपा जिले से मध्य प्रदेश के तीर्थ स्थलों को जा रही तीर्थ यात्रियों से भरी बस बुधवार को अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना से एक महिला यात्री का हाथ कट गया, जबकि कई यात्री घायल होने की सूचना है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसा मध्य प्रदेश के अनूपपुर में हुआ है। मरीजों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, जांजगीर-चांपा से तीर्थ यात्रियों को लेकर बस अमरकंटक और मैहर देवी दर्शन के लिए निकली थी। अमरकंटक में नर्मदा दर्शन के बाद बस मैहर के लिए रवाना हुई। इसी दौरान बैहार घाट के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।

See also  जज की माैत! हादसा नहीं...ऑटो से जानबूझकर धक्का मारकर हत्या....CCTV फुटेज से सामने आया सच... देखें-VIDEO

Related Articles

Leave a Reply