छत्तीसगढ़बिलासपुर

ऑनलाइन सट्टा रैकेट का हुआ भंडाफोड़, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर. आईपीएल सीजन के साथ ही शहर में सट्टेबाजी गतिविधियों पर नजर रखने में जुटी सरकंडा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा चला रहे गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मौके से पांच युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और ₹10,390 नकद जब्त किया है.

इस कार्रवाई के पीछे बिलासपुर एसपी राजनेश सिंह के निर्देश थे, जिन्होंने क्रिकेट सीजन में बढ़ती सट्टा गतिविधियों पर सख्ती बरतने के आदेश दिए थे. अतिरिक्त एसपी उदयन बेहार और सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी निलेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई.

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कपिल नगर (सरकंडा) के एक घर में चोरी-छिपे ऑनलाइन सट्टा चलाया जा रहा है. तुरंत दबिश दी गई और सभी आरोपियों को मौके से हिरासत में ले लिया गया.

See also  लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, पीएम मोदी ने की घोषणा,सीएम विष्णुदेव ने दी शुभकामनाएं

गिरफ्तार आरोपी:

1. राजदीप साहू (अमलीडीह, बलौदाबाजार)

2. किशोर कुमार कोयल (मोहतरा, बलौदाबाजार)

3. रथ राम साहू (गेवरा, बिर्रा)

4. विनय कुमार पटेल (सिलादेही, बिर्रा, जांजगीर चांपा)

5. दिकेश्वर साहू (अमलदेही, लोरमी, मुंगेली)

कैसे चल रहा था ऑनलाइन सट्टा:

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी “क्रिकेट ऑनलाइन गुरु” नामक मोबाइल ऐप के जरिए आईपीएल मैचों की लाइव जानकारी लेते थे. इसके बाद वे फोन कॉल और चैट के माध्यम से लोगों से संपर्क कर हर बॉल, ओवर, और विकेट पर सट्टा लगवाते थे.

ग्राहक पहले से आरोपी के अकाउंट में पैसा जमा करते थे और मैच खत्म होने के बाद जीतने वालों को रकम ऑनलाइन ही ट्रांसफर की जाती थी. पुलिस अब आरोपियों और सट्टा खेलने वालों के बैंक डिटेल्स खंगाल रही है, जिससे नेटवर्क का पूरा खुलासा किया जा सके.

See also  कार से करोड़ों रुपए ले जाते दो युवक पकड़े गए, पुलिस ने मंगाई कैश गिनने की मशीन

Related Articles

Leave a Reply