छत्तीसगढ़

मेडिकल कॉलेज की 6 वीं मंजिल से मरीज ने लगाई छलांग….मौत

राजनांदगांव

गुरुवार को पेंड्री स्थित मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की 6 वीं मंजिल से कूदकर एक मरीज ने खुदकुशी कर ली। मरीज के सिर पर गहरी चोट लगी थी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मरीज मानसिक रूप से बीमार था। एक दिन पहले ही हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती हुआ था। घटना की सूचना मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है।

See also  महतारी वंदन योजना की अगली किस्त पर संकट! इन महिलाओं का रुक सकता है भुगतान

27 वर्षीय सचिन पिछले कुछ सालों से मानसिक बीमारी से जूझ रहा था। परिजनों के मुताबिक वह पहले भी गांव में सुसाइड की कोशिश कर चुका है। उसका कई जगहों पर इलाज चला लेकिन स्थिति नहीं सुधर रही थी। उसे बीच-बीच में दौरे पड़ते थे और वह उग्र हो जाता था। दो दिन पहले से उसे दौरे पड़ रहे थे, इसलिए कल उसे किसी तरह अस्पताल लाया गया। यहां वह आज सुबह से ठीक था, इसलिए उसके साथ आए परिजन थोड़ी देर के लिए वार्ड से बाहर चले गए थे। इसी दौरान सचिन ने छलांग लगा दी। इस मामले में हॉस्पिटल के स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है।

See also  आबकारी वाहन की टक्कर से बच्चे की मौत : कई अनसुलझे सवाल, जांच रिपोर्ट का इंतजार

Related Articles

Leave a Reply