छत्तीसगढ़

महिला सरपंच की गला रेतकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में महिला सरंपच की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. अज्ञात हमलावरों ने नहाते वक्त धारदार हथियार से महिला सरपंच प्रभावती सिदार की गला रेतकर मौत के घाट उतारा है. यह घटना तुमला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डोंगादरहा की है.

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

See also  छत्तीसगढ़ को मिला देश के सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार: उद्यानिकी एवं कृषि विभाग को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार से किया गया सम्मानित

Related Articles

Leave a Reply