छत्तीसगढ़बिलासपुर

बुआ की डांट-फटकार से नाराज भतीजे ने बेरहमी से कर दी हत्या, सोने की माला बेचकर किया ऐश-ओ-आराम

बिलासपुर। जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है। मृतिका जामफुल यादव की हत्या उसके ही नाबालिग भतीजे ने की थी, जो बुरी आदतों का शिकार हो गया था। पैसों की लालच और बुआ की डांट-फटकार से नाराज होकर उसने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल रपली, चोरी की गई सोने की माला और आरोपी की बाइक भी जब्त कर ली है।

See also  BJP विधायक हुए ठगी के शिकार : ठगों ने खुद को बड़े नेता का PA बताकर ऐंठे पैसे, FIR दर्ज

9 फरवरी को मृतिका के भाई ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 11 फरवरी को जब घर से दुर्गंध आने लगी, तो पुलिस मौके पर पहुंची। कोठी में रेत हटाकर देखने पर शव मिला, जिसे पड़ोसियों और परिजनों ने जामफुल यादव के रूप में पहचाना। जांच के दौरान मृतिका का भतीजा संदिग्ध लगा और पुलिस ने जब वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की, तो उसने पूरी साजिश कबूल कर ली। नाबालिग आरोपी ने बताया कि बुआ की डांट से तंग आकर उसने 6 फरवरी की रात 11 बजे रपली से उनके सिर पर हमला कर दिया और सोने की माला निकालकर 8,000 रुपये में बेच दी। पैसे का इस्तेमाल नशे और ऐश-ओ-आराम में किया गया। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी देवकुमार रात्रे समेत तीन नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है और सभी को न्यायालय में पेश किया गया है।

See also  सनसनीखेज हत्याकांड, पत्नी ने प्रेमी संघ मिलकर की पति की हत्या, रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, आरोपी महिला गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply