छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

विश्व सायकल दिवस पर जांजगीर में निकली भव्य सायकल रैली, फिटनेस का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे युवा

जांजगीर-चाम्पा : विश्व सायकल दिवस के अवसर पर आज जांजगीर में फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक भव्य और प्रेरणादायक सायकल रैली का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और सायकल को दैनिक जीवन में अपनाने के महत्व को रेखांकित करना रहा।

See also  खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा अपडेट: रायपुर निवासी एक महिला की मौत, 16 में से 4 गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर, प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश

रैली का शुभारंभ रविवार सुबह 7 बजे खेलो इंडिया सेंटर, शासकीय ठाकुर छेदीलाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जांजगीर से हुआ। रैली कचहरी चौक तक पहुंचकर पुनः खेलो इंडिया सेंटर पर समाप्त हुई। आयोजन का नेतृत्व संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण, छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार किया गया।

इस रैली में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, स्कूली छात्र-छात्राएं, युवा वर्ग और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने स्लोगनों और उत्साहजनक नारों के साथ शहरवासियों को फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

See also  200 लोगों को ट्रेलर में बिठाकर दौड़ा रहा था बेलगाम, चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर सवारियों को बसों के जरिए किया रवाना

इस अवसर ने शहरवासियों को एकजुट होकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी और यह संदेश दिया कि “सायकल चलाना है, फिटनेस अपनाना है”।

Related Articles

Leave a Reply