छत्तीसगढ़

किसानों को बड़ी राहत : प्रदेश में खुलेंगे 354 नए धान खरीदी केंद्र, CM साय ने किया ऐलान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों को धान बेचने के लिए बेहतर सुविधा देने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि प्रदेश में 354 नए धान खरीदी केंद्र खोले जाएंगे। इसका उद्देश्य किसानों को धान बेचने के लिए लंबी दूरी तय करने से राहत देना और खरीदी व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक बनाना है।

मुख्यमंत्री साय सोमवार 31 अगस्त को रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की किसान हितैषी योजनाओं और उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की।

दो साल में 11 हजार करोड़ के काम पूरे करने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में करीब 11 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं से जुड़े कार्यों को अगले दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार की प्राथमिकताओं में किसान, गरीब, युवा और महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

See also  जनवरी की ठंड ने तोड़ा पिछले 15 सालों का रिकॉर्ड:  सरगुजा में न्यूनतम पारा 3.3 डिग्री, दिनभर चलती रही शीतलहर

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलता का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ लगातार नक्सलमुक्ति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। संवेदनशील क्षेत्रों में विकास, शिक्षा और सरकारी योजनाओं के विस्तार को लेकर भी उन्होंने सरकार के प्रयासों की जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply