छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

राहौद में दशगात्र भोजन के बाद 10 लोग बीमार, इलाज के लिए पामगढ़ अस्पताल रेफर, मौके पर पहुंचे अधिकारी

राहौद। नगर पंचायत राहौद के वार्ड क्रमांक-06 में निर्मलकर परिवार के दशगात्र कार्यक्रम में भोजन करने के बाद करीब 10 लोगों के बीमार हो गए। सभी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राहौद में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया।

प्रभावित लोगों को उपचार के लिए पामगढ़ अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकीय निगरानी और उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई। सभी मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

नगर पंचायत राहौद के वार्ड क्रमांक-06 निवासी हेमलाल निर्मलकर के यहां शुक्रवार को दशगात्र का कार्यक्रम था। दोपहर में सभी ने भोजन किया उसके बाद एक-एक कर लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी और वे उल्टी करने लगे। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ रेफर कर दिया गया।

See also  सीएम साय का बड़ा ऐलान, अब छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र के बराबर मिलेगा महंगाई भत्ता

Related Articles

Leave a Reply