देश

केरल में आतिशबाजी के दौरान पटाखों में विस्फोट, 150 से ज्यादा लोग घायल

तिरुवनंतपुरम

दिवाली से पहले केरल के कासरगोड में बड़ा हादसा हो गया है. यहां एक मंदिर में कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी के दौरान स्टोरेज में रखे पटाखों में बड़ा विस्फोट हो गया है. घटना में 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. विस्फोट की वजह से मौके पर हालात बिगड़ गए. कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग जमा थे.

घटना अंजुताम्बलम वीरारकावु मंदिर की है. यहां मंदिर में वार्षिक कलियाट्टम उत्सव मनाया जा रहा था. कार्यक्रम के लिए आतिशबाजी मंगाई गई थी. इसे एक स्टोरेज में सुरक्षित रखा गया था. इस बीच, रात 12.30 बजे आतिशबाजी में अचानक विस्फोट होने लगे और देखते ही देखते धुएं का गुबार उठने लगा.

घटना के दौरान लोग मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड करने लगे. विस्फोट की चपेट में आने से 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इनमें 97 घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई है.

See also  छत्तीसगढ़: शराब की अवैध तस्करी करते 4 आरोपी गिरफ्तार

मंदिर समिति के 8 सदस्यों के खिलाफ एफआईआर

इस मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है और बिना अनुमति आतिशबाजी करने और गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर मंदिर समिति के 8 सदस्यों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. एफआईआर में कहा गया है कि लापरवाही के कारण आतिशबाजी स्टोरेज में आग लगी और घटना हो गई.

Related Articles

Leave a Reply