छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चाम्पा: कृषक परिवार के बेटे एवं बेटी का एक साथ सब इंस्पेक्टर के लिए चयन

जांजगीर-चाम्पा। समीपस्थ ग्राम उच्चभिट्ठी के कृषक महेश राम खांडेय , सावित्री बाई खांडेय के पुत्र रोहन कुमार खांडेय एवं पुत्री चित्ररेखा खांडेय का छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग मे सब इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ जिससे पूरा परिवार गौरवान्वित है ।

उल्लेखनीय है कि दोनों भाई बहन ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा गांव के ही शासकीय स्कूल मे पूरी करने के बाद शासकीय महाविद्यालय चांपा मे उच्च शिक्षा प्राप्त किया। रोहन एवं चित्ररेखा के चाचा नरेश खांडेय भी पुलिस विभाग मे है । सब इंस्पेक्टर पद के लिए चयनित किए जाने पर दोनों बेटे बेटी को उनके मित्रों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

Related Articles

Leave a Reply