देश

साली से मिलने गया जीजा, बदमाशों ने पीट-पीटकर मार डाला, शव को खेत में फेंका

बेगूसराय

बिहार में बेखौफ अपराधी हर दिन हत्या की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उनको कानून का जरा भी डर नहीं है. बेगूसराय से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी और बाद में उसके शव को गांव के बाहर फेंक दिया गया. वहीं हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई.

मामला बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र का है, जहां एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. शख्स अपनी साली से मिलने के लिए गया था. वहीं बेखौफ बदमाशों ने उस पर हमला बोल दिया. मृतक शख्स की पहचान रतनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले नवीन शाह के रुप में हुई है. शख्स की उम्र 40 साल बताई जा रही है.

See also  गौठान में गायों को खिलाया जा रहा फफूंद लगा चारा, राजेश मूणत का आरोप

जानकारी के मुताबिक, शख्स की हत्या करने के बाद उसके शव को फेंक दिया गया था. मृतक शख्स नवीन शाह धनतेरस के दिन अपनी साली से मिलने के लिए सलौना गांव गया था. इसी दौरान अपराधियों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी. वहीं पुलिस इस मामले में जांच में जुटी है.

हत्या के बाद फैली सनसनी
वहीं युवक की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. परिजनों को मौत की खबर मिलने पर कोहराम मच गया. नवीन के परिजनों का रो-रोकर बुला हाल है. पुलिस का कहना है कि वो आरोपियों को खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी. आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक शख्स की हत्या की सूचना मिली थी. जिसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची थी. एक शख्स जो अपनी साली से मिलने के लिए पहुंचा था लेकिन बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी थी. जानकारी मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए तलाशी की जा रही है.

See also  BIG BREKING: कैमिकल फैक्ट्री में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से 6 की मौत, सीएम ने जताया दुख

Related Articles

Leave a Reply