Advertisement
देश

महिला की गला रेत कर हत्या करने वाले दूसरे पति और सगे बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्वालियर

ग्वालियर के जनक गंज इलाके में 2 दिन पहले महिला की सनसनीखेज हत्या करने वाले उसके दूसरे पति और सगे बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 2 दिन से यह लोग पुलिस को चकमा दे रहे थे। कुछ करीबियों से इनका ठिकाना मिला इसके बाद पुलिस ने इन्हें धर दबोचा। जनक गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत फुलवारी इलाके में रहने रानी निधार को उसके घर के पास से उसका दूसरा पति विजय निद्धार और सगा बेटा विनय अपने साथियों के साथ अपहृत कर ले गए थे। इसके बाद उसकी गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर डाली। उसकी लाश हाईवे किनारे फेंक दी थी। यहां से करीब 17 घंटे बाद पुलिस ने लाश बरामद की। हत्या की वजह संपत्ति विवाद बताई गई थी। महिला का पहले पति से तलाक हो चुका था जबकि रोज-रोज के झगड़ों से परेशान होकर महिला ने दूसरे पति विजय निधार से भी तलाक लिया था. तलाक के बाद में उसे प्रताड़ित कर रहा था। इसी के चलते उसने महिला के पहले पति से हुए बेटे विनय को अपने साथ हत्या की प्लानिंग में शामिल कर लिया। पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। पुलिस का कहना है आरोपितों की लोकेशन शिवपुरी में मिली है, जहां पर पुलिस पार्टी को रवाना कर दिया गया था। यहां बता दें, किशनबाग में रहने वाली रानी का अपहरण उसके पूर्व पति विजय निधार और सगे छोटे बेटे विनय निधार ने शुक्रवार की रात को घर के बाहर से किया था। बड़े बेटे छोटू ने शिकायत करते हुए बताया शुक्रवार रात को वह घर के बाहर टहल रहा था, मां नानी के घर से लौट रही थीं। तभी एक कार आकर रुकी और उसमें से विजय और विनय उतरे, जिन्होंने मां को जबरन कार में डालकर ले गए। पुलिस ने रात में सुनवाई नहीं की थी। चौकी से थाने के चक्कर कटवाए गए। शनिवार को मां का शव मिला था। छोटू का कहना है यदि पुलिस समय पर संज्ञान ले लेती तो उसकी मां जिंदा होती और आरोपित पकड़ गए होते। पूर्व पति व बेटा मकान हथियाने उसे परेशान कर रहा था।

Related Articles

Leave a Reply