छत्तीसगढ़

छाएंगे बादल, उत्तरी छत्तीसगढ़ में होगी बारिश

रायपुर

मानसूनी तंत्र के प्रभाव से रविवार 15 अगस्त को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। साथ ही कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ छींटे पड़ेंगे। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। शनिवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में धूप-छांव लगा रहा।विशेषकर दोपहर कुछ क्षेत्रों के मौसम में बदलाव हुआ और विभिन्न क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बिलासपुर में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।बताते चलें कि शुक्रवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में धूप-छांव चलता रहा। बारिश ने होने के कारण थोड़ी गर्मी और उमस बढ़ गई है। रायपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, मौसम विज्ञानियों ने हल्की बारिश की उम्मीद जताई है, लेकिन तापमान में कोई विशेष अंतर नहीं पड़ने वाला है। उधर, बारिश बंद हो जाने की वजह से किसानों के माथे पर भी चिंता की लकीरें उभर गई हैं। किसानों का कहना है कि खेती को करने के लिए बांधों से पानी छोड़ा जाए। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका हिमालय की तराई में स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर छत्तीसगढ़ व उसके आसपास 1.5 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से ही रविवार 15 अगस्त को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है।

Related Articles

Leave a Reply