छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के हर जिले में होगा STF का गठन, बांग्लादेशी घुसपैठियों पर लेंगे एक्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ सरकार अब बड़ा एक्शन लेने जा रही है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इस पर स्ट्रक्चर्ड तरीके से कार्रवाई करेंगे। बाहरी लोगों से स्पष्ट कहना चाहता हूं कि, वो पुलिस के सामने आकर अपना स्पष्टीकरण दें, नहीं तो प्रदेश छोड़कर चले जाएं।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

विजय शर्मा ने कहा कि, हम अभियान शुरू कर रहे हैं। यह अभियान राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, क्योंकि ऐसे लोग न केवल नागरिक अधिकारों का उल्लंघन करते हैं, बल्कि गंभीर सुरक्षा चुनौतियां भी पैदा करते हैं।

इसके रोकथाम के लिए हर जिले में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का गठन किया जाएगा। अवैध दस्तावेज बनाने वाले, बिना वैध दस्तावेज वाले व्यक्तियों को लाने में संलिप्त कई ठेकेदार, टेंट व्यवसायी और कबाड़ी का काम करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

Related Articles

Leave a Reply