छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: घर के कुंए में मिला युवक का शव, आत्महत्या या हादसा कारण स्पष्ट नहीं

जांजगीर-चांपा। बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव उसके ही घर के कुंए में संदिग्ध हालत में तैरता मिला।
मृतक की पहचान संतोष यादव के रूप में हुई है, जो पिछले दो दिनों से लापता था।

परिजनों के अनुसार संतोष शुक्रवार शाम से ही घर से लापता था। काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कुछ पता नहीं चला तो थाने में सूचना दी गई थी।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

रविवार की सुबह जब परिजन रोज की तरह कुंए के पास पहुंचे, तो उन्हें पानी की सतह पर कुछ तैरता हुआ दिखाई दिया।
जब पास जाकर देखा गया तो वो संतोष यादव का शव था। यह देखकर परिजन और ग्रामीण स्तब्ध रह गए। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

सूचना पर बिर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकलवाया गया और पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक की मौत आत्महत्या है या फिर कुंए में गिरने से हुई दुर्घटना — यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजन सदमे में हैं और संतोष की असामयिक मौत से पूरा गांव स्तब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply