कोरबाछत्तीसगढ़

खेलते समय कुएं में गिरा तीन वर्षीय मासूम, डूबने से मौत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेलते समय 3 वर्षीय प्रशांत यादव कुएं में गिर गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद घर में मातम छा गया है। रारीजनों का रो – रोकर बुरा हल हो गया है।

जानकारी के अनुसार, इलाके के कुछ बच्चे कुएं के पास खेल रहे थे। इसी दौरान प्रशांत संतुलन बिगड़ने से कुएं में गिर गया। अन्य बच्चों ने इसकी जानकारी तुरंत परिजनों को दी।

सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। बच्चे को बाहर निकालने के प्रयास किए गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

See also  सरगुजा में मिले 175 एचआईवी संक्रमित : नशे के लिए साथियों के साथ करते थे एक ही इंजेक्शन का उपयोग

Related Articles

Leave a Reply