छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

सक्ति में सड़क हादसे में 3 दोस्तो की हुई मौत:- ट्रेलर वाहन ने बाइक को कुचला,जा रहे थे मेला देखने

सक्ति जिले के बोडासागर में ट्रेलर वाहन और बाइक में आमने सामने जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तो की मौत हुई है, वही पुलिस ने दुर्घटना वाहन को जब्त कर चालक को पकड़ा है। तीनो दोस्त मेला देखने जा रहे थे। घटना डभरा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी अनुसार,, ग्राम चिखली में काली पूजा उत्सव का आयोजन कर मेला लगा हुआ था। जिसे देखने के लिए जशपुर के रहने वाले 6 दोस्त दो बाइक में मेला घूमने जा रहे थे इस दौरान सामने से आ रही ट्रेलर वाहन और बाइक में आमने सामने जोरदार टक्कर हुई। जिससे एक बाइक में सवार तीनों युवक गिरजा राम माली,नरेश माली,डोरी लाल माली को शरीर में गंभीर चोट आई थी। घटना रविवार की रात करीबन 9.15 बजे की है, घटना की जानकारी 112 पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची और तीनो घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल डभरा लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत तीनो युवकों को मृत घोषित किया है।

See also  गांजा तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

डभरा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही करते हुए सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया गया है। वही वाहन को जब्त कर चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। डभरा थाने में FIR दर्ज कर मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है

See also  देश में छठवें स्थान पर छत्तीसगढ़, पांच वर्षों में 400 से अधिक बच्चों का अब तक कोई सुराग नहीं, जांजगीर-चांपा जिला मामलों में इस मामले में सबसे आगे

Related Articles

Leave a Reply