छत्तीसगढ़

जनरल स्टोर में लगी भीषण आग: लाखों का सामान जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट बनी हादसे की वजह

फरसगांव। विश्रामपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ेराजपुर में सोमवार रात एक जनरल स्टोर में अचानक लगी आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। देखते ही देखते दुकान धू-धू कर जल उठी और अंदर रखा पूरा सामान राख हो गया।

दो महीने पहले लिया था लोन, बढ़ा रहा था कारोबार
जानकारी के मुताबिक, दुकानदार हरिश्चंद्र नेवरा ने करीब दो महीने पहले ग्रामीण बैंक से लोन लेकर अपनी दुकान का विस्तार किया था। लेकिन शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने उनकी मेहनत और सपनों को कुछ ही मिनटों में भस्म कर दिया।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

दो लाख रुपए का नुकसान
आग लगने से दुकान में रखा किराना और घरेलू सामान जलकर लगभग दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है, आग इतनी भीषण थी कि आसपास के लोग भी मदद के लिए जुटे, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जा सका, तब तक सब कुछ जल चुका था।

See also  कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए दंपती : पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की चली गई जान

दुकानदार के सपने राख में तब्दील
इस घटना के बाद बड़ेराजपुर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है, ग्रामीण हरिश्चंद्र नेवरा के दुख में शामिल होकर सांत्वना दे रहे हैं। मेहनत से खड़ा किया गया उनका कारोबार कुछ ही पलों में खाक में बदल गया।

Related Articles

Leave a Reply