छत्तीसगढ़

अनियंत्रित होकर पलटा डीजल टैंकर, चंद मिनटों में आग के गोले में हुआ तब्दील

सरगुजा। नेशनल हाइव 43 पर लमगांव पुल के पास आज सुबह करीबन 10 बजे डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. टैंकर पलटते ही उसमें आग लग गई, जिसकी लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिखाई पड़ रही थी.

जानकारी के अनुसार, डीजल टैंकर अंबिकापुर से पत्थलगांव की ओर की जा रहा था. टैंकर में आग लगने के घंटों बाद भी न तो पुलिस मौके पर पहुंची थी, और न की फायर ब्रिगेड.

हादसे की वजह से सड़क पर जाम लग गया. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. वहीं कुछ राहगीर खतरे के बीच टैंकर के बगल से होते हुए आना-जाना कर रहे हैं.

See also  छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से 2 महिलाओं की मौत:कोरिया और जांजगीर-चांपा की थीं रहने वाली, खंगाल रहे ट्रैवल हिस्ट्री; 7 नए संक्रमित मिले

Related Articles

Leave a Reply