छत्तीसगढ़

अनियंत्रित होकर पलटा डीजल टैंकर, चंद मिनटों में आग के गोले में हुआ तब्दील

सरगुजा। नेशनल हाइव 43 पर लमगांव पुल के पास आज सुबह करीबन 10 बजे डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. टैंकर पलटते ही उसमें आग लग गई, जिसकी लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिखाई पड़ रही थी.

जानकारी के अनुसार, डीजल टैंकर अंबिकापुर से पत्थलगांव की ओर की जा रहा था. टैंकर में आग लगने के घंटों बाद भी न तो पुलिस मौके पर पहुंची थी, और न की फायर ब्रिगेड.

हादसे की वजह से सड़क पर जाम लग गया. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. वहीं कुछ राहगीर खतरे के बीच टैंकर के बगल से होते हुए आना-जाना कर रहे हैं.

See also  जांजगीर ब्रेकिंग: नेशनल हाइवे के नीचे नर कंकाल मिलने से सनसनी, फोरेंसिक टीम और डाक्टर पहुंचे

Related Articles

Leave a Reply