Uncategorized

भ्रामक खबर चलाने से सिंहदेव नाराज, कार्यवाही के लिए जनसंपर्क आयुक्त को लिखा पत्र

रायपुर

स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने जनसंपर्क आयुक्त को पत्र लिखकर टीसीपी 24 न्यूज पोर्टल के द्वारा उनको लेकर चलायी जा रही खबर पर तत्काल रोक लगाने व कानूनी कार्यवाही के लिए पत्र लिखा है। पत्र का संदर्भ यह है जिसमें सिंहदेव ने लिखा है कि टीसीपी 24 न्यूज वेब पोर्टल द्वारा भ्रामक न्यूज ..टी एस सिंहदेव का दावा 17 को मुख्यमंत्री देंगे इस्तीफा,इधर दबाव से बेपरवाह मुख्यमंत्री बघेल लंबी पारी खेलने के अंदाज में,ले रहे हैं कई बड़े फैसले-प्रसारित किया जा रहा है,जो कि पूर्णत: असत्य व तथ्यहीन है मेरे द्वारा इस तरह का कोई भी स्टेटमेंट या वक्तव्य नहीं दिया गया है। इस प्रकार के भ्रामक न्यूज सुनियोजित षडयंत्र के तहत राजनीतिक वातावरण को दूषित करने हेतु फैलाया जा रहा है। जो सर्वथा अनुचित है। कृपया उपरोक्त वस्तुस्थिति को संज्ञान में लेते हुए संबंधित न्यूज पोर्टल में प्रसारित न्यूज पर तुरंत रोक लगाते हुए,संबंधित न्यूज पोर्टल के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने का कष्ट करेंगे।

See also  Casinia: Nopeatempoisen Pelaamisen Keskus Nopeisiin Voittoihin

Related Articles

Leave a Reply