छत्तीसगढ़

जशपुर में कड़ाके की ठण्ड: पुआल में बिछी बर्फ की सफेद चादर, तापमान 8℃ तक लुढ़का

जशपुर। छत्तीसगढ़ में ठण्ड ने दस्तक के साथ ही इसका असर भी अब दिखने लगा है। प्रदेश के जशपुर में अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिसके कारण यहां पुआल में बर्फ चादर बिछी हुई दिखाई दी। इस साल मौसम में पहली बार खेतों में बर्फ की सफेद चादर देखी गई है। वहीं सोमवार की रात तापमान 8℃ तक पारा लुढ़क गया। जिसके कारण पंडरापाठ क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी महसूस हो रही है।

See also  ई-फार्मेसी का विरोध : छत्तीसगढ़ की 18 हजार दवा दुकानें रही बंद, 100 करोड़ का कारोबार ठप रहा

वहीं देश के कई हिस्सों में गुलाबी ठंड अब प्रचंड रूप धारण कर रही है। वहीं अब मौसम विभाग ने 3 राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के अनुसार, 11-15 नवंबर तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में शीतलहर से ठंड बढ़ने की संभावना है। ठंड बढ़ने के कारण कई जगहों पर पारा अचानक से कम हो गया है। खासकर दक्षिण हरियाणा, उत्तर पश्चिम भारत और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के मैदानी इलाकों में अगले 4-5 दिनों तक तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।

See also  किराना गोदाम में देर रात लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर राख, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

Related Articles

Leave a Reply