देश

पंचायत ने सुनाया फरमान…छेड़छाड़ के आरोपी को मारो 50 चप्पल…फिर महिला ने भरी पंचायत में जड़ा चप्पल

मुजफ्फरपुर/बिहार

जिले के हथौड़ी थाना इलाके में महिला से छेडख़ानी करने वाले आरोपी युवक के खिलाफ गांव के पंचायत ने ही 50 चप्पल मारने की सजा सुना दी। पंचायत में फैसला होते ही लोगों के बीच ही चप्पल निकालकर महिला युवक की पिटाई करने लगी। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर इसको शेयर किया जा रहा है।

आपकों बतादें कि आरोपी युवक महिला के घर में घुसकर छेडख़ानी करने की कोशिश करने लगा। महिला के शोर मचाने पर आरोपी युवक मौके पर से फरार हो गया। हालांकि, महिला ने युवक की पहचान कर ली और अपने परिजन समेत अन्य लोगों को बताया।

आरोपित को सजा देने के लिए गांव में पंचायत बुलाई गई। जिसमें पीडि़त महिला के साथ-साथ आरोपी, पंचों और ग्रामीणों को बैठाया गया। पंचों ने पूरी बात महिला से सुनने के बाद यह फरमान जारी किया कि पीडि़ता 50 चप्पल भरी पंचायत में आरोपी को मारेगी। पंचों का फरमान सुनने के बाद महिला ने अपने पांव से चप्पल निकाला और दे दनादन आरोपी पर चप्पल की बरसात कर दी।

See also  लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर क्यों तैनात किया गया एंटी मिसाइल सिस्टम? हेलीकॉप्टर से हो रही निगरानी

कुछ ही देर में आरोपी युवक गुस्सा हो गया। वह उठा और महिला का बाल खींचकर उसे ही पीटने लगा। इसके बाद पंचायत में बैठे लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। भरी पंचायत में चप्पल मारने का वीडियो वायरल भी वायरल हो गया। वहीं, हथौड़ी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply