छत्तीसगढ़

साइकिल सवार स्कूली छात्रा को हाइवा ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार हाइवा ने साइकिल सवार छात्रा को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस दर्नाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो इतना खौफनाक है कि देखने वालों की रूह कांप उठेगी. यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

See also  असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम निलंबित, नकली दवाओं के माफिया के साथ वीडियो हुआ था वायरल

जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे शहर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के सामने हुई. कक्षा 9वीं की छात्रा दुर्गा पटेल (15 वर्ष) हर दिन की तरह सुबह घर से साइकिल पर सवार होकर स्कूल जा रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने उसे पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई.

See also  शराबी पति की करतूत, पत्नी और साली पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग, दोनों की हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

इस घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि हाइवा ने छात्रा को कितनी बेरहमी से कुचल दिया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने हाइवा एवं उसके चालक को अपने कब्जे में ले लिया. आरोपी चालक का नाम संजीवन विश्वकर्मा बताया जा रहा है. पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई जारी है.

See also  स्कूलों के प्रार्थना सभा में गूंजेंगी अखबार की सुर्खियां, विद्यार्थियों की दिनचर्या में शामिल हुआ अखबार वाचन

Related Articles

Leave a Reply