छत्तीसगढ़

कहर बनकर टूटी आकाशीय बिजली, दो मासूमों समेत 3 की मौत, 5 झुलसे, दो जगह एक साथ गिरी बिजली

महासमुंद

आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई है। और 5 लोगों के झुलसेने की खबर मिली है। मृतकों मे पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के चाचा अशोक चंद्राकर की मौत हो गई है। अशोक चंद्राकर पटेवा स्थित अपने फार्म हॉउस मे मोबाइल पर बात कर रहे थे इसी बीच आकाशीय बिजली के चपेटे में आने से घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। दूसरे मामले में दो मासूम 7,8 वर्षीय बच्चो की भी मौत हो गई। वही 5 लोगो का ईलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। सभी मजदूर है और ईट बनाने का काम करते है। पानी से इटो को बचाने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच आकाशीय बिजली की चपेटे में आ गये। मामला ग्राम अरंड का है।

See also  जांजगीर: चिटफंड कंपनियों के निवेशकों से 6 अगस्त तक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन आमंत्रित

Related Articles

Leave a Reply