छत्तीसगढ़

बेटे के सामने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या, नक्सलियों से दो बार मिली थी धमकी

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। अभी हमलावरों का पता नहीं चला है, लेकिन माना जा रहा है कि यह नक्सलियों की हरकत है।

महिला की पहचान जिले के तिम्मापुर गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी पद्दम के रूप में हुई। अब तक की पुलिस की पड़ताल के मुताबिक, महिला अपने घर पर बेटे के साथ थी। तभी अज्ञात लोग घर में घुसे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। लक्ष्मी को पहले भी धमकी मिली थी।

See also  चौकीदार निकला हत्यारा, भाजपा प्रवक्ता के फॉर्महाउस में मिली थी बुजुर्ग की लाश, पहले भी हत्या मामले में जेल जा चुका है आरोपी

Related Articles

Leave a Reply