छत्तीसगढ़

रेप करने में हुआ नाकाम तो युवती को मिट्टीतेल डाल कर जिंदा जलाया

गरियाबंद में एक व्यक्ति ने रेप में असफल होने पर युवती पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से जलने से छह दिन तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद उसने दम तोड़ दिया। मृत्यु के पूर्व पीड़िता ने बयान दर्ज कराए थे, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

See also  RKM पावर प्लांट के भूविस्थापित कर्मचारियों का प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी

जानकारी के अनुसार आरोपित चंपेश्वर ने पीड़िता के घर में घुसकर जबरदस्ती करने की कोशिश की, जिसका युवती ने इसका विरोध किया, इससे गुस्से में आकर उसने किचन में रखा केरोसिन पीड़िता पर उड़ेल दिया और आग लगा दी। इससे युवती बुरी तरह झुलस गई। पीड़िता को गंभीर हालत में तत्काल छुरा के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन स्थिति नाजुक होने के कारण उसे जिला अस्पताल गरियाबंद रेफर कर दिया गया। इसके महासमुंद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 

See also  भूपेश बघेल को झटका : हाईकोर्ट का चुनाव याचिका रद्द करने से इनकार, अब मेरिट पर होगी सुनवाई

हालत बिगड़ती देख उसे महासमुंद से रायपुर के डीकेएस अस्पताल भेजा गया, जहां छह दिन तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद उसने दम तोड़ दिया। घटना की शिकायत मिलने पर गरियाबंद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply