छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार हत्याकांड का खुलासा: कातिलों ने जादू-टोना के शक में की 4 लोगों की निर्मम हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम छरछेद में चार लोगों की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है, आरोपियों ने जादू-टोना के शक में चार लोगों की हत्या की थी, फ़िलहाल पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले पांच आरोपी जिसमें तीन पुरुष, एक महिला व एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है.

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

हत्याकांड का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि बीते शाम को कसडोल के ग्राम छरछेद में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या की गई है. इसमें एक पुरुष, दो महिला व एक दुधमुंहा बच्चा शामिल था. गांव के ही पांच लोगों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है, जिनमें तीन पुरुष, एक महिला व एक नाबालिग लड़की शामिल है. हत्या का प्रमुख वजह जादूटोना का शक है.

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

पुलिस के मुताबिक,ख आरोपी की एक लड़की की तबीयत खराब थी. इलाज भी चल रहा था पर ठीक नहीं हो रहा था, जिससे उनके मन में आया कि इस तबीयत खराब के पीछे इस परिवार का हाथ है. इसे लेकर इन लोगों ने हत्या कर दी. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

Related Articles

Leave a Reply