छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा : पार्षद पति पर हमलाकर 50 हजार की लूट, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा। बीती रात अज्ञात बदमाशों ने पार्षद पति का रास्ता रोककर 50 हजार रूपये की लूट की और उसके साथ मारपीट की है। कमरीद गांव के पास वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके ेस फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश में लगी है।


जानकारी के मुताबिक सारागांव निवासी केशव करियारे पिता परसराम करियारे (48 वर्ष) रविवार की रात लगभग 9 बजे कोटाडबरी की ओर से अपपने घर सारागांव की ओर जा रहा था। बीच रास्तें में बाईक सवार अज्ञात बदमाशों ने रास्ता रोक कर उसके साथ मारपीट की और 50 हजार रूपये लूट कर फरार हो गये। मारपीट में केशव बुरी तरह घायल हो गया।


वारदात की जानकारी होते ही आसपास लोागें की भीड़ जमा हो गई। उसके बाद तत्काल एम्बुलेंस को सुचना दी गई और पीड़ित को BDM अस्पताल चांपा पहुंचाया, जहां उसका ईलाज जारी है। पुलिस इस मामले में जांच कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

See also  चांपा के कृष्णा अस्पताल के डॉक्टर पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप, परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे

Related Articles

Leave a Reply