छत्तीसगढ़रायपुर

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, मौके पर हुई दोनों की मौत 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर-अभनपुर से भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां पर बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था की बाइक के दो टुकड़े हो गए हैं। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पूरी घटना अभनपुर थाना क्षेत्र के गुरु कृपा ढाबा के पास की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 

पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की 

घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है। 

See also  छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष बने नंदकुमार साय, कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी मिला

Related Articles

Leave a Reply