छत्तीसगढ़रायपुर

किराया सिर्फ 999 रुपए… रायपुर से अंबिकापुर और बिलासपुर को जोड़ने वाली हवाई सेवा शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ के तीन बड़े शहरों- रायपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर को हवाई सेवा से जोड़ने वाली फ्लाई बिग विमानन कंपनी की 19 सीटर फ्लाइट गुरुवार से शुरू हो गई। विमानन कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 9 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से अंबिकापुर के दरिमा मां महामाया विमानतल के लिए 19 सीटर विमान ने उड़ान भरी।

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

सरगुजा के सांसद चिंतामणि महाराज पहले यात्री के रूप में सवार हुए। सुबह 10.15 बजे फ्लाइट अंबिकापुर लैंड करेगी। सांसद चिंतामणी महाराज 10.40 बजे फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर बिलासपुर के लिए रवाना करेंगे। जो सुबह 11.35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।

पहले पाओ के तर्ज पर बुकिंग

लौटते समय बिलासपुर-अंबिकापुर दोपहर 12 बजे बिलासपुर से उड़ान भरकर 12.55 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी। दोपहर 1.20 बजे अंबिकापुर से रायपुर की उड़ान भरकर दोपहर 2.35 बजे रायपुर पहुंचेगी।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर को जोड़ने वाली यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होंगी। इसके लिए अभी शुरुआती किराया 999 रुपये है और पहले आओ, पहले पाओ के तर्ज पर इसमें बुकिंग करा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply