छत्तीसगढ़बिलासपुर

घर में घुसकर महिला से गैंगरेप, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर। एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का मामला सामने आया है. दो बदमाशों ने घर में घुसकर महिला को डरा-धमका कर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. यह घटना करीब 10 दिन पुरानी है. आरोपियों की धमकियों के कारण महिला ने 10 दिन बाद परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गैंग रेप की घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना कोनी थाना क्षेत्र की है.

पुलिस के मुताबिक जरहाभाठा ओमनगर निवासी धरमलाल सूर्यवंशी और देवराज वर्मा ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात से तीन दिन पहले दुकान जाकर धरमलाल ने महिला से उसका मोबाइल नंबर मांगा था, लेकिन महिला ने नंबर नहीं दिया. इसके बाद आरोपी ने दुकान के बाहर लिखा नंबर देखा और फोन करने लगा. दो दिन तक वो गांव में रहा. फिर वापस लौट गया. तीन दिन बाद दोस्त के साथ आया.

See also  रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन की मौत

महिला ने पुलिस को बताया कि तीसरे दिन 10 दिसंबर को दोपहर धरमलाल उर्फ निहाल सूर्यवंशी और सरकंडा के मुक्तिधाम के पास रहने वाला देवराज वर्मा उसके घर से लगे दुकान आए थे. फिर सिगरेट खरीद कर बाहर पीने लगे. इस दौरान महिला दुकान बंद कर पानी लेने अपने घर गई. तभी महिला को अकेली पाकर दोनों उसके घर में घुस गए. दोनों ने महिला को डरा-धमका कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. फिर दोनों ने धमकाते हुए कहा कि किसी को बताई तो तुझे जान से मार देंगे. आरोपियों की धमकियों से डरी-सहमी महिला 10 दिन बाद महिला ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, इसके बाद कोनी थाने पहुंचकर शिकायत की. इसके बाद पुलिस ने सरकंडा और जरहाभाठा में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

See also  7 साल बाद फिर खुलेगा छत्तीसगढ़ अश्लील सीडी कांड का मामला,आज से शुरू होगी सुनवाई

Related Articles

Leave a Reply