छत्तीसगढ़

रेलवे फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

सूरजपुर. जिले के बतरा रेलवे फाटक के पास दर्दनाक हादसा हुआ है. रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय बाइक सवार दो युवक मालागाड़ी से टकरा गए. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है. वहीं दूसरा युवक घायल हुआ है.

जानाकारी के मुताबिक, करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा रेलवे ट्रैक से मालगाड़ी के गुजरने का समय था. रेलवे क्रॉसिंग में फाटक नहीं होने से बाइक सवार ट्रैक पार करने लगे. इसी बीच अचानक वे ट्रेन की चपेट में आ गए. हादसे में एक की मौत हुई तो दूसरा घायल हो गया है.

यहां फाटक नहीं होने के कारण पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी है. दर्दनाक हादसे से लोगों में आक्रोश देखने को मिला है. मृतक के नाराज परिजनों को काफी समझाइश दी गई, जिसके बाद उन्होंने शव को उठाया.

See also  7 साल बाद फिर खुलेगा छत्तीसगढ़ अश्लील सीडी कांड का मामला,आज से शुरू होगी सुनवाई

Related Articles

Leave a Reply